रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 से गांव मानक्यां वासियों को आने-जाने के लिए बरसाती पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। राजमार्ग पर जमा बरसाती पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गुरचरण सिंह, बबलू, रिंकू, मनोज कुमार, बलजिंद सिंह, कुलदीप सिंह, बंत राम, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरनेक सिंह, सोनू, जगतार सिंह, गुलाब सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में आने-जाने का यह मुख्य मार्ग है और बरसाती गंदा पानी सड़क पर खड़ा होने से वाहनों द्वारा छींटें उन पर पड़ते हैं। उन्होंने प्राधिकरण व प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू की जाए।