फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रविदास जयंती पर लोगों ने टेका माथा, भंडारों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारे और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्पीकर शनिवार को श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला द्वारा सेक्टर-15 स्थित गुरु रविदास भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला को अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती आज प्रदेश और देश में नहीं बल्कि विश्व में धूमधाम से मनाई जा रही है। हम सभी को उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति और वर्ण से बड़ा या छोटा नहीं होता बल्कि अपने कर्म से जाना जाता है। संत रविदास जी बहुत ही दयालु और दानवीर थे। उन्होंने अपने दोहों और पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती विश्व स्तर पर मनाई जा रही है। उन्होंने श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला को अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त डाॅ. इंद्रजीत रंगा, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, गुरु रविदास महासभा की प्रधान कृष्ण कुमार, महासचिव जयबीर सिंह रंगा, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, सुदेश बिडला, सोनिया सूद, राकेश वाल्मिकी, जिला महामंत्री एससी मोर्चा सोनू बिडला, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, जेजेपी नेता ओपी सिहाग, सेवानिवृत आईएएस एसके भोरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें