पंचकूला। गांव कुंडी में रविवार को ग्रामीणों ने एक विशेष बैठक आयोजित कर ‘मिशन स्वच्छ कुंडी’ की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता नवनीत लुबाना ने की। इस दौरान गांव को स्वच्छ और नशा मुक्त बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि पूरे गांव में जल्द ही सफाई अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति गांव में गंदगी फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए नवनीत ने कहा कि गांव को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा।