पंचकूला। सेक्टर-15 के पंजाबी भवन में आयोजित योग शिविर में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न आसन किए। इस दोरान योग साधकों ने लोगों को ताड़ासन, सूर्य नस्कार, कपालभाति आदि आसनों के साथ सांस लेने कि क्रियाएं करवाई गई। उन्होंने बताया कि योग करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और सभी को निरंतर योग करना चाहिए। योग करके आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। सोमवार को भी शिविर में योग अभ्यास करवाए जाएंगे।