फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गन्ना किसानों को 41 करोड़ की अदायगी 31 मार्च तक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दोआबा क्षेत्र के गन्ना किसानों के गोल्डन संधर मिल्स लिमिटेड फगवाड़ा की तरफ खड़े 41 करोड़ रुपये के बकाए की अदायगी 31 मार्च 2024 तक करवा दी जाएगी। अदायगी के लिए गोल्डन संधर मिल के डिफाॅल्टर मालिकों की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। यह बात वीरवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहीं। इस दौरान वह पंजाब सिविल सचिवालय- 1 में बीकेयू (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय और बीकेयू (लक्खोवाल) के प्रधान हरिंदर सिंह के नेतृत्व में आए गन्ना किसानों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव कृषि केएपी सिन्हा और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) इंटेलिजेंस जसकरन सिंह भी उपस्थित थे। मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला करनैल सिंह को हिदायत दी कि मौजूदा मिल मालिक की तरफ से किसानों को 9.72 करोड़ रुपये की अदायगी यकीनी बनाई जाए और इस साल गन्ने की पिराई का सीजन शुरू होने से पहले लगभग 2 करोड़ रुपये की पहली किस्त अदा करवाई जाए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 31 मार्च 2024 तक गन्ना किसानों की बाकी बचती सारी राशि की अदायगी के लिए गोल्डन संधर मिल के डिफाॅल्टर मालिकों की संपत्ति को जब्त करने को कहा। उन्होंने गत कुछ दिनों से प्रदर्शनों के बाद सील की मिल को तुरंत खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अपेक्षित मरम्मत करवा कर इस साल पिराई सीजन से पहले इस मिल को कार्यशील किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें