पंचकूला। वार्ड नंबर-11 के पार्कों में 79वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के गीत गाकर मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय पार्षद ओमवती पुनिया एवं मां चंडीमण्डल भाजपा उपाध्यक्ष सुखबीर पुनिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद बच्चों की ओर से देशभक्ति के गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। ओमवती पुनिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। भाजपा उपाध्यक्ष सुखबीर पुनिया ने कहा कि देश को आगे ले जाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।