फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी आज : उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे सेक्टर-5 स्थित इनर सर्किल रोड पर आयोजित होने वाली राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साइकिल रैली के प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी सुशील सारवान ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीसी ने राहगीरी कार्यक्रम के लिए जिलेवासियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने राहगीरी इवेंट में जल व पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा, महिलाओं के लिए मटका व लेमन रेस आदि सहित मनोरंजन से जुड़े 37 इवेंट रखे गए हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण जिलेवासियों को बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भागीदारी करनी चाहिए।

दो मंचों पर दी जाएगी प्रस्तुति
लोगों के मनोरंजन के लिए मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया और कॉमेडियन राजीव गोल्डी सहित विशिष्ट उपलब्धियों वाले कई प्रेरक व्यक्ति इसमें भागीदारी करेंगे। राहगीरी में दो मंच बनाए गए हैं। इन पर कॉमेडियन, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और विद्यालयों से आए विद्यार्थी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। डीसी ने बताया कि खेल-कूद एवं युवा मामले विभाग द्वारा भी एक दर्जन से अधिक खेलों के लाइव डेमो इसमें दिए जाएंगे। राहगीरी में भागीदार बनने वाले इस डेमो में अपने हाथ आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताएं भी होंगी
यहां जुंबा, एरोबिक्स, टग ऑफ वॉर, जूडो ,कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी राहगीरी में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन होगा। इसमें राहगीरी के भागीदारों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही वन व बागवानी विभाग की तरफ से एक अनूठा प्रयोग किया गया है। लोगों को रविवार की सुबह 6 बजे से फिटनेस और मनोरंजन का कंपलीट पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें