फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टेस्टिंग लैब के पार्टनर ने फर्जी पार्टनरशिप डीड बना कंपनी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। ड्रग टेस्टिंग लैब के दो पार्टनर में से एक ने फर्जी पार्टनरशिप डीडी बनाकर कंपनी पर कब्जा करने और 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के एक पार्टनर ने फर्जी प्रोपराइटरशिप डीडी बनाकर कंपनी को अपनी पत्नी के नाम करवाकर उस पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा कंपनी के नाम से फर्जी करंट अकाउंट खुलवाकर कस्टमर से पेमेंट लेते रहे। कंपनी की महिला पार्टनर की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस में सेक्टर 25 निवासी संजय दहिया और उसकी पत्नी सविता दहिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 23 निवासी गुलविंदर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2019 में उन्होंने अपने दोस्त संजय दहिया के साथ मिलकर बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में जीएसपी बायोटेक के नाम से ड्रग टेस्टिंग फर्म शुरू की थी। फर्म में दवाइयों और जींस रॉ मटीरियल से दवाइयां बनती हैं उसकी टेस्टिंग का काम होता था। फर्म खोलने के कुछ समय बाद से उनका पार्टनर संजय दहिया नकली दवाइयों की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट तैयार करने लगा। जिसका पता शिकायतकर्ता को लगते ही दोनों पार्टनर में काफी अनबन हुई और पार्टनरशिप खत्म करने की नौबत आ गई।
विज्ञापन




पार्टनरशिप खत्म करने का दिया नोटिस
करीब डेढ़ साल बाद 17 दिसंबर 2020 को शिकायतकर्ता ने पार्टनरशिप खत्म का नोटिस जारी करने के लिए 30 दिन का नोटिस दिया। साथ ही एक कॉपी एफडीए हरियाणा को भेज दिया जिसे सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया। स्टेट ड्रग अथॉरिटी की ओर से पार्टनरशिप खत्म किए जाने के नोटिस को शिकायतकर्ता और उसके पार्टनर संजय दहिया ने स्वीकार कर लिया और अदालत में भी संजय दहिया ने उसके अनुसार जवाब दिया। साथ ही फर्म के लिए चंडीगढ़ के दडवां स्थित बैंक से लिए गए 50 लाख रुपये लोन की बकाया राशि भी दोनों पार्टनरों द्वारा चुकाए जाने की बात स्वीकार की। बावजूद इसके संजय दहिया द्वारा बैंक के लोन का पैसा नहीं चुकाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पार्टनरशिप टूटने के बाद भी संजय दहिया ने कंपनी में काम जारी कर रखा। साथ ही फर्म के नाम से फर्जी बिल भी बनाता रहा और उन बिल की पेमेंट के लिए सेक्टर 25 के निजी बैंक में करेंट अकाउंट खुलवाया और उसमें क्लाइंट से पेमेंट करवाता था। संजय दहिया ने फर्जी तौर पर लाखों रुपये की पेमेंट करंट अकाउंट में करवा लिया।

-फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर कंपनी का शेयर पत्नी के नाम करवाया
18 दिसंबर 2020 को संजय दहिया द्वारा अपनी पत्नी के नाम एक फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर कंपनी का शेयर पत्नी के नाम करवा दिया। हालांकि इस बात की शिकायतकर्ता को कोई भनक तक नहीं लगने दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2019 में बने पार्टनरशिप डीड में यह साफ तौर पर लिखा गया था कि 2021 में पार्टनरशिप खत्म होने से पहले एक पार्टनर बिना दूसरे पार्टनर के साइन व परमिशन के कोई भी बदलाव नहीं कर सकता। बावजूद इसके संजय दहिया ने फर्जी तरीके से अपनी पत्नी के नाम 50 प्रतिशत शेयर करवा गया, जिसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये थी। यहां तक कि पूरी कंपनी पर संजय दहिया व उसकी पत्नी का कब्जा था और उसमें ढकोली निवासी महिला उसकी मदद कर रही थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि 2020 में खोले गए कंपनी के नाम से फर्जी करंट अकाउंट में करीब एक करोड़ से ज्यादा राशि की क्लाइंट्स से पेमेंट करवाई गई। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अपने पार्टनर संजय दहिया को फर्जीवाड़े करने से मना करने पर वह नहीं माना। इसके बाद मजबूर होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें