फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 46वीं योनेक्स सनराइज इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 46वीं योनेक्स सनराइज इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुकाबले सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए। इसमें पुरुष क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीएचजी के साहिल कटलारिया ने ओआरआई के नैमुद्दीन खान को 21-10, 21-18 से हरा दिया। कैग के सतिंदर मलिक ने आरबीआई के सौरव कपूर को 15-21, 21-19, 21-11 हराया। कैग के रोमित डोडेजा को एमएएच के विपिन जॉनसन को 21-18, 21-18 से हराया।
विज्ञापन

वहीं एमएएच के निगल ने कैग के पंकज नैथानी को 21-18 21-12 से मुकाबले में हराया। मुकाबले में खिलाड़ियों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया। वहीं वुमन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूटीआर की स्वाति शर्मा ने एमएएच की रीमा जैन का 21-15 21-9 से हरा दिया। एमएएच की दीप्ती परंजापे ने टीएन धन्या रमेश को 21-15 21-17 से हराया। एमएएच की पूनम ने एएसएम की मनोमी बोरो को 21-6, 21-4 से हरा दिया। केटीके की समारिका मनहास ने वेस्ट बंगाल की अमृता मुखर्जी को 21-8, 21-10 से हरा दिया। डबल मुकाबले में युवराज और सब्रमण्यम की जोड़ी ने सचिन गर्ग और सौरव कपूर की जोड़ी को 17-21 21-17 21-17 से हराया। अन्य मुकाबले में खिलाड़ियों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें