फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव के प्रतिभागियों ने बढ़ाया मान, मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शनिवार को समापन हो गया। मिलेट (अन्य गतिविधि-एकल) प्रतियोगिता में जिला पंचकूला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, इस दौरान पोस्टर मेकिंग, भाषण, फोटोग्राफी, कहानी लेखन, लोक गायन, तात्कालिक व्याख्यान, लोक नृत्य, कुकरी एकल और समूह, मिलेट के विजेता प्रतिभागियों को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें आयुष विभाग, हर खादी बोर्ड, स्किल डेवलेपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी, डिजिटल भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा पीजीआई की ओर से अंगदान के बारे में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राज्य युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि व विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता में विभिन्न एकल विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक ट्राॅफी, मेरिट प्रमाणपत्र व नकद राशि 11 हजार रुपये, 7500 रुपये व पांच हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए। विभिन्न समूह विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को एक-एक ट्राॅफी, मेरिट प्रमाण पत्र व नकद राशि 1.10 लाख रुपये, 75 हजार रुपये व 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें