फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्री फेस्टिवल में पेरेंट्स ने लगाए 100 पौधे, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गुरुकुल स्कूल जीरकपुर में ट्री फेस्टिवल मनाया गया। इसमें छात्रों ने पेड़ों के महत्व पर कई शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर ग्रीन प्लेनेट सोसाइटी और गुरुकुल स्कूल के बीच एक औपचारिक एमओयू साइन किया गया। इसके जरिए अब स्कूल के बच्चे ग्रीन प्लेनेट की पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़ेंगे और उनको सीखने का मौका मिलेगा। पेरेंट्स गाजीपुर अर्बन फॉरेस्ट गए, जहां 100 पौधे लगाए। स्कूल की प्रिंसिपल हीना शर्मा ने कहा कि एक पेड़ लगाओ और मुफ्त में ऑक्सीजन पाओ का सबसे अच्छा ऑफर है। कार्यक्रम में गुरुकुल स्कूल की तरफ से संजय थरेजा और डॉ. रजनी थरेजा मौजूद रहे। ग्रीन प्लेनेट सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज, महासचिव जगबीर महला, अक्षय कौशिक और उपासना कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें