फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दसवीं में 98.35 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में अव्वल रहा पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट के ललित ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला, 97.4 फीसदी के साथ हर्षिल ने दूसरा और आस्था ने 97 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। पंचकूला के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में सामूहिक रूप से 98.35 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें 97.60 फीसदी अंकों के साथ रेवाड़ी ने द्वितीय जबकि 97.53 फीसदी अंकों के साथ महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। पिछली बार पंचकूला प्रदेश में 20वें स्थान पर था। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक को प्रदेश में पंचकूला के प्रथम आने पर बधाई दी है।
इस बार सीबीएसई पैटर्न पर चेक की गई कापियां
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि हरियाणा में इस बार 10वीं बोर्ड एग्जाम में बोर्ड ने मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव कर सीबीएसई पैटर्न पर कॉपियां चेक कराई थीं। साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी के भी नंबर जोड़े गए हैं। इसका असर सीधा रिजल्ट पर रहा है। बोर्ड के इस बदलाव से 90 फीसदी से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
विज्ञापन


जिले के 4304 विद्यार्थी हुए पास
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि इस बार पंचकूला से 4376 लोगों ने परीक्षा दी। इसमें 4304 विद्यार्थी परीक्षा पास की। इसके साथ ही 56 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 16 विद्यार्थी इस बार फेल हो गए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने कड़ी मेहनत कर विद्यार्थियों को तराशा गया। इस कारण विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट के ललित ने 98 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के हर्षिल ने 97.4 फीसदी अंक के साथ प्राप्त किया और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाना की आस्था ने 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं
पंचकूला जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट 10वीं के विद्यार्थी ललित ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई से पढ़ाई कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। स्कूल की पढ़ाई के अलावा वह पांच घंटे की सेल्फ स्टडी करते हैं। वह अपने माता-पिता को रोल मॉडल मानते हैं। उनके पिता सतपाल प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। उनकी मां सोनिया गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से अपने को तनाव मुक्त रखने के लिए क्रिकेट खेलते थे।

सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं
जिले में 10वीं में दूसरा स्थान हासिल करने वाले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के हर्षिल ने बताया कि वह स्कूल के अलावा चार घंटे की सेल्फ स्टडी करते थे। वह एनडीए निकालकर सेना में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता संजय सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं उनकी मां प्रेमलता हाउस वाइफ हैं। उन्हें बुक्स पढ़ना बहुत पसंद है।
विज्ञापन


टॉपिक्स को रिवीजन करने से मिली सफलता
जिले में 10वीं में तीसरा स्थान हासिल करने वाली गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाना की छात्रा आस्था ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की ओर से पढ़ाए गए टॉपिक्स को बार बार रिवीजन करने से बेहतरीन नंबर आए है। जो प्रश्न समझ में नहीं आते थे। उसे शिक्षकों से पूछकर हल करते थे। इस कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। आस्था ने बताया कि उनके पिता राजेश कुमार बिजली का काम करते हैं। वहीं उनकी मां संतोष देवी हाउस वाइफ हैं। उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने कुछ बनने का फैसला नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि वह तनाव से मुक्त रहने के लिए क्रिकेट, टेनिस खेलती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें