फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया साइक्लोथॉन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर -5 पंचकूला से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें 600 बच्चों ने ईंधन चालित वाहन की जगह साइकिल का प्रयोग करके तेल, गैस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाग लिया। रैली का आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से किया गया। 16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 तक पीसीआरए और सरकारी तेल उपक्रमों के साथ मिलकर तेल और गैस संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। यह जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्षम- 2020 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) मनाया जा रहा है। इसी जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सुबह आठ बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीसी मनीता मलिक ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया व फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण के अद्भुत संगम को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अनुशासन, फिटनेस, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनमानस तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें