फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल के माध्यम से बताया बाढ़ और भूकंप से कैसे करें बचाव

Wed, 15 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मॉकड्रिल की जानकारी देता एनडीआरएफ का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग लगने पर कैसे करें बचाव इसकी जानकारी मॉकड्रिल के माध्यम से दी गई। कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय में एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जनता को बाढ़ की स्थिति से निपटने व भूकंप के समय में बचाव उपायों की जानकारी दी गई। टीम की रिसर्च अधिकारी प्रियंका शर्मा व इंस्पेक्टर रामकुमार माल्विया के नेतृत्व में किए गए मॉकड्रिल में ब्लाक के कई गांवों के पंच और सरपंच व स्थानीय लोगों ने पहुंच बचाव उपायों की जानकारी ली। रिसर्च अधिकारी प्रियंका शर्मा ने उपस्थित लोगों को फर्स्ट एड किट बारे संक्षेप में जानकारी देते हुए हर घर में किट रखने की सलाह भी दी। इस अवसर पर पंचायती प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों के अलावा कार्यालय के कर्मचारियों ने भी मॉकड्रिल कें माध्यम से सभी बचाव उपायों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें