पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने अपने पत्नी अंजू गोयल एवं बेटी के साथ सेक्टर-6 के सरकारी कार्यालय में बने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। कुलभूषण गोयल ने लाइन में लगकर वोट डाला और लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलभूषण गोयल ने कहा कि हमने देश की उन्नति, तरक्की एवं राष्ट्रवाद के नाम अपना मतदान किया।