पंचकूला। शिवालिक कंट्री क्लब में पंचकूला लेडीज क्लब ने प्री-वैलेंटाइन डे समारोह हवाईयन थीम के साथ मनाया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया और हवाईयन फूलों, हार और कंगन से सज-धज कर उत्सव को रंगीन बनाया। क्लब अध्यक्ष शारदा कठपालिया ने सदस्यों का स्वागत किया और केक काटकर जश्न का शुभारंभ किया। महिलाओं ने हिंदी और अंग्रेजी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। शारदा कठपालिया ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल बढ़ाने और तनावमुक्त रहने का अवसर प्रदान करते हैं।इस अवसर पर रिटा कटारिया, सोनिया शर्मा, सुमन लता, रचना वर्मा, नीता वालिया, सुनीता नैन, नीरु मित्तल और कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने इसे एक यादगार आयोजन बताया।