हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने दांत का इलाज करवाने रविवार को अचानक सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। इस दौरान इमरजेंसी, गायिनी सहित सभी वार्डों में डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डिप्टी सीएम सुबह करीब 10.15 बजे दांत की फीलिंग करवाने पहुंचे थे। सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. शिवानी, डॉ. दीपक छिकाड़ा और डॉ. संदीपा की टीम ने करीब 20 मिनट तक डिप्टी सीएम का ट्रीटमेंट किया। उसके बाद डॉक्टरों का धन्यवाद कर डिप्टी सीएम चंडीगढ़ की तरफ निकल गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष निशांत से चर्चा करनी है। उनके साथ बैठक के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।