फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला को मिले 18 परिचालक, जल्द 20 बसें भी मिलेंगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा राेडवेज पंचकूला डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 18 परिचालकों की नियुक्ति हुई है। जुलाई में 20 नई बस आने की भी उम्मीद है। इनमें से 10 बस एसी और 10 सामान्य होंगी। इससे जिले की परिवहन व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। लंबे रूटों के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी लोगों की सहूलियत बढ़ेंगी। नई बस आने के बाद उनको लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो में फिलहाल 112 बस हरियाणा रोडवेज की और 20 बस लीज पर ली गई हैं। मगर डिपो की कई बस ऐसी भी हैं जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है और वे लंबे रूटों पर चलने के लायक नहीं है। इसलिए कई रूट लंबे समय से बंद पड़े हैं। अब जुलाई में डिपो के बेड़े में 20 और बस शामिल हो जाएंगी। उसके बाद बंद पड़े रूटों पर फिर से रोडवेज सेवा बहाल हो जाएगी। इसके अलावा कुछ नए रूट भी शुरू होने की उम्मीद है।

खाटू श्याम और सालासर के लिए चलेगी बस
नई बसें आने के बाद खाटू श्याम और सालासर के रूट पर बस चलाई जाएगी। बंद पड़ा नारनौल का रूट भी दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके अलावा एसी बसों को दिल्ली के रूटों पर चलाया जाएगा। फिलहाल जो दिल्ली के रूट पर चलने वाली बसों को लोकल रूटों पर शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोकल रूटों पर भी परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन



परिचालकों की ट्रेनिंग शुरू
कौशल निगम के तहत मिले 18 परिचालकों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही वे सभी रूटों पर सेवाएं देंगे। इसके अलावा चालकों की डिमांड भी विभाग को भेजी गई है। अब तक डिपो में परिचालकों की संख्या 220 थी। नए आने से संख्या बढ़कर 238 हो गई है।
विज्ञापन



कौशल रोजगार निगम के तहत 18 परिचालक डिपो को मिले हैं। उनको ट्रेनिंग दी जा रही है। मैन पावर बढ़ने से परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
- अशोक कौशिक, जीएम पंचकूला, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें