फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पदकों की रेस में पंचकूला के साइक्लिस्टों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड साइक्लिंग में छह पदक जीते, पांच चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की साइक्लिंग नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो रजत सहित छह पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच अजीत सिंह ने बताया कि अंडर-14 लड़कों के वर्ग में भानु ने स्वर्ण और समर ने रजत पदक जीता। अंडर-16 वर्ग में काव्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-18 लड़कों में अमूल ने रजत और लड़कियों के वर्ग में अंशिका ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-23 लड़कियों में राधा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पांच का चयन हरियाणा राज्य रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 नवंबर को अंबाला कैंट के गांव उगाला में आयोजित होगी। कोच ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें