Wicket, Stump, cricket, Out, Bowled
प्रथम दीन बंधू सर छोटू राम (स्वतंत्रता सेनानी) भारतीय ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 27 से 31 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला और चंडीगढ़ में हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने हुए बताया कि प्रथम क्रिकेट लीग में पाकिस्तान, ईरान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, बंगलादेश, दुबई, बहरीन, श्रीलंका, अफगानिस्तान और देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों से सीनियर व जूनियर अंडर-19 खिलाड़ी भाग लेंगे। महासचिव अमरजीत ने बताया कि उनकी एसोसिएशन का उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है।