पंचकूला। खड़क मंगोली, सकेतड़ी और मोगीनंद की बस्तियों से आए अमिता एक्टिविटी टीम (एएमएटी) ताइक्वांडो सोसाइटी के सब जूनियर खिलाड़ियों ने द्वितीय राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीत सबका दिल जीत लिया। इनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन संजीव कुमार ने किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में शिवकुमार, गोपी, ललित, संजीव, मोनू और राजकुमार शामिल रहे। मिहिर और गोपाल ने रजत पदक हासिल किया जबकि वंश ने कांस्य पदक जीता।