फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भिखारी मुक्त 30 शहरों की सूची में पंचकूला भी शामिल, होगा पुनर्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। केंद्र सरकार ने पंचकूला को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए 30 शहरों में शामिल कर लिया है। फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी पिछले दो वर्ष से पंचकूला में बढ़ती भिखारियों की संख्या और अपराधों का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ एक बैठक में इस मुद्दे को उठाया भी था। इसके बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने सात सरोकारों में आठवां सरोकार भिखारी मुक्त पंचकूला भी जोड़ लिया था।
केंद्र सरकार ने 30 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इसमें हरियाणा से पंचकूला शहर को चुना गया है। केंद्र सरकार द्वारा भीख मांगने के लिए मजबूर लोगों का सर्वे करवाया जाएगा और उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी। भारत हितैषी ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को भिखारियों के पुनर्वास के लिए हितैषी फाउंडेशन की तरफ से हर संभव सहयोग की पेशकश की है।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने बताया कि देखने में आता है कि लाल बत्ती चौराहों पर महिलाएं गर्भवती होने का नाटक करती हैं। एक बच्चा गोद में लेकर राह चलते को इमोशनली ब्लैकमेल भी करती हैं ताकि उन्हें भी 10-20 रुपये मिल जाएं। यह भी देखा गया है कि अगर नकदी ना देकर कोई खाने की चीज देता है, तो वह घूरने लगती हैं। भारत हितैषी ने भिखारियों की वजह से शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी पर चिंता जताकर कहा कि भीख मांगना कुछ लोगों का धंधा बन गया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संरक्षक संजय आहुजा, बी एम कौशिक, मुख्य सलाहकार प्रो. बीके गुप्ता, ने रोष प्रकट करते कहा कि शहर के ट्रैफिक लाइट पर छोटे-छोटे बच्चों से भीख मंगवाने वाला गिरोह सक्रिय हैं। छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए महिला भिखारी वाहनों के दरवाजों और शीशों पर भीख के कटोरे मार मारकर वाहन चालकों को परेशान करते हैं। इन भिखारियों को दी हरियाणा प्रिवेंशन आफ बैगर एक्ट 1971 के अंतर्गत गिरफ्तार करके बच्चों को स्नेहालय, महिला भिखारियों को नारी निकेतन और बुजुर्ग भिखारियों को ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया जाए ताकि पंचकूला वासियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें