फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइनोकोलॉजिस्ट पर गिर सकती है गाज, गर्भपात के बदले बीस हजार रुपये मांगने का मामला

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
विज्ञापन
गर्भपात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव पर गर्भपात के बदले बीस हजार रुपये मांगने के मामले में गाज गिर सकती है। सीएमओ की तरफ से गठित जांच कमेटी ने रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक एसबी कंबोज को भेज दी गई है। सोमवार को इस मामले में एक्शन लिया जा सकता है। बीते शनिवार को गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव का गर्भपात करने के बदले पैसे मांगने का वीडियो सामने आया था। इस पर सीएमओ डॉ. जसप्रीत कौर ने कमेटी गठित कर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। कमेटी की ओर से की गई जांच रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक ने मांगी थी। उन्हें यह रिपोर्ट भेज दी गई है। हरियाणा स्वास्थ्य निदेशक एसबी कंबोज का कहना है कि मामले की प्राइमरी रिपोर्ट मेरे पास आ गई है। अभी इस मामले में डॉ. पूनम भार्गव और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसमें जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कन्या भ्रूण हत्या का है मामला

नागरिक अस्पताल में कन्या भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है। इसमें डॉ. पूनम भार्गव का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति की पत्नी के पेट में पल रही चार माह की बच्ची को गिराने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की गई है। बच्ची गिराने के लिए डॉक्टर दवाइयां लिखकर देती दिखाई दे रही हैं। उसके बाद व्यक्ति को अगले दिन सुबह नौ बजे आने को कह रही हैं। वीडियो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचाने के बाद डॉ. पूनम भार्गव के कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में जांच शुरू हो गई है। मामले की वीडियो क्लिप सीएमओ के पास पहुंची तो उन्होंने डॉ. भार्गव का कमरा सील करवा दिया। पुलिस के पहुंचने पर उन्हें इंटरनल जांच का हवाला देकर वापस कर दिया था।

यह सामने आया है वीडियो में

वीडियो में एक सरदार, डॉ. पूनम भार्गव और उनके अधीन काम करने वाली महिला कर्मचारी दिख रही है। इसमें सरदार और डॉ. पूनम भार्गव के बीच खुलकर बातचीत हो रही है। पूनम भार्गव अपनी असिस्टेंट को दवाइयां लिखकर देती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में बीस हजार रुपये अबोर्शन करने का चार्ज भी बताकर डॉ. पूनम भार्गव का वीडियो सामने है।

जांच कमेटी की ओर से मामले की रिपोर्ट दी गई थी। इस रिपोर्ट को हरियाणा स्वास्थ्य निदेशक को भेज दी गई है।

विज्ञापन

- डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6 पंचकूला

सिविल अस्पताल की सीएमओ की ओर से रिपोर्ट दी गई है। जल्द ही मामले में महिला डॉक्टर के बयान दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा।
-डॉ. एसबी कंबोज, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें