हरियाणा के खिलाड़ियों की धाक रही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
16वें नेशनल पैरा एथलेटिक मीट के चौथे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ियों की धाक रही। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 119 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर पहले ही दावेदारी तय कर दी है। दिल्ली के खिलाड़ी एथलीट 44 मेडल हासिल कर दूसरे नंबर पर बने हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक के खिलाड़ी हैं। इस एथलेटिक मीट में देशभर से करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे थे। बुधवार को रिले रेस के साथ इस एथलेटिक मीट का समापन होगा।
राज्य कुल मेडल गोल्ड सिल्वर ब्रांज
हरियाणा 119 49 36 31
दिल्ली 44 14 16 14
कर्नाटक 44 14 14 16
राजस्थान 8 7 8
महाराष्ट्रा 18 6 4 4
पंजाब 18 4 7 7