फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : उम्मीदवारों की जानकारी, वोट प्रतिशत व रिजल्ट ऑनलाइन कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं व चुनाव अधिकारियों की सुविधा के लिए लोकल बॉडी पोल एक्टिविटी मॉनिटरिंग सिस्टम नाम से एप्लीकेशन लॉन्च की है। इसके जरिये मतदाता ऑनलाइन ही वोट प्रतिशत को चेक कर सकेंगे। इसके अलावा वह चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सभी तरह की जानकारी भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे, जिसमें नामांकन फार्म, स्वै-घोषणा फॉर्म, एफिडेविट आदि शामिल हैं। यह एप्लीकेशन आयोग की वेबसाइट sec.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।इसके अलावा यह एप्लीकेशन सभी जिलों के लिए वोटर सूचियों की ऑनलाइन उपलब्धता को यकीनी बनाएगी, जिससे लोगों के लिए अपनी वोट के विवरण को देखना और भी आसान हो जाएगा। इस एप्लीकेशन का वन-स्टाॅप डैशबोर्ड, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों, जिला स्तरीय अफसरों, ब्लॉकस्तरीय अफसरों और रिटर्निंग अफसरों को सभी प्रशासनिक स्तरों पर वास्तविक-समय की चुनाव गतिविधियों पर निगरानी रखने की सुविधा प्रदान करेगा। आगामी नगर निकाय, जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में भी इसी एप्लीकेशन को इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि यह प्रणाली पहली बार 15 अक्तूबर को होने वाले ग्राम पंचायत के मतदान में लागू की जा रही है। पंचायत व नगर निकायों चुनाव में ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने की यह एक नई पहल है, जिससे मतदान की प्रक्रिया व निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। एप्लीकेशन मतदान से पहले और मतदान वाले दिन रियल-टाइम मॉनिटरिंग को यकीनी बनाएगी, जिससे चुनाव अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और पोलिंग वाली निर्धारित जगह पर पहुंचने, चुनाव गतिविधियों, वोट प्रतिशत, वोटों की गिनती व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं और चुनाव नतीजों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी मिलती रहेगी। राज्य चुनाव आयुक्त ने एनआईसी पंजाब की टीम व अन्य अधिकारियों का कम समय में यह एप्लीकेशन तैयार करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें