कालका। रामबाग रोड पर लंबे समय से ओवर हाइट एंगल नहीं लगे होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोग और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कई बार इसे लगाने की मांग कर चुके हैं। जुलाई में एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने नप और नगर परिषद के अधिकारियों को जल्द ओवर हाइट एंगल लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क संकरी होने और बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण रोड पर लंबी कतारें लगती हैं, विशेषकर सप्ताहिक सब्जी मंडी के दिन यह ज्यादा खराब हाल होता है।