फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन कपड़े का दिया ऑर्डर, पार्सल में निकली कपड़े की कतरन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर निवासी एक महिला को इंस्टाग्राम रील पर कपड़े देखकर लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन मंगाना महंगा पड़ गया। गुरप्रीत सिंह निवासी गांव नवांनगर ने बताया कि उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर रील देखी जिसमें कपड़े खरीदने के लिए व्हाट्सएप नंबर और लिंक दिया हुआ था। कपड़े पसंद आने पर पत्नी ने ऑनलाइन एक हजार रुपये के कपड़े मंगा लिए।रविवार को कूरियर के माध्यम से उनके घर पार्सल पहुंचा। उन्होंने एक हजार रुपये देकर पार्सल ले लिया। जब उन्होंने पार्सल खोल कर देखा तो होश उड़ गए क्योंकि पार्सल में कपड़ों की बजाय केवल कपड़ों की कतरन निकली। उन्होंने कहा कि ठगी की शिकायत पुलिस को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें