फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अफ्रीका से आया ऑटोमेटिक प्रिंटिंग मशीन का आर्डर, आठ लाख जमा करवाने के बाद भी नहीं भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। बरवाला स्थित कंपनी के मालिक द्वारा अफ्रीका मशीन भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो की कंपनी द अफ्रीकन ब्रदर्स इंडस्ट्रीज के अधिकारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मेदा एलेक्जेंडर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बरवाला के अल्का इंटरप्राइजेज से ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक प्रिंटिंग मशीन का ऑर्डर किया था।
अल्का इंटरप्राइजेज के मालिक हितेश गुप्ता ने विदेशी कंपनी के अधिकारी को बतौर एडवांस पैसा मनीग्राम के माध्यम से जमा करवाने को कहा। उनके कहे अनुसार विदेशी कंपनी की तरफ से दिसंबर 2022 में करीब चार लाख रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करवाने के करीब तीन माह बाद भी विदेशी कंपनी को मशीन नहीं भेजी गई। शिकायतकर्ता ने बरवाला के कंपनी मालिक से उसका कारण पूछा तो उन्होंने दो मशीनों का बिल भेजकर और पैसे जमा करवाने को कहा। इस पर विदेशी कंपनी की तरफ से दोबारा फरवरी 2023 में करीब चार लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी बरवाला की कंपनी ने मशीन नहीं भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कंपनी की तरफ से इस मामले की शिकायत दिल्ली स्थित एंबेसी और पुलिस में दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बरवाला कंपनी द्वारा मशीन भेजने से पहले उन्हें ट्रायल डेमो दिखाना था, वह भी नहीं दिखाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बरवाला स्थित कंपनी ने ऑर्डर की मशीन दूसरे पक्ष को बेच दी है। इस मामले में चंडीमंदिर थाना एसएचओ पृथ्वी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें