फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अग्निशमन महकमे का आपदा प्रबंधन विभाग में विलय का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के अग्निशमन महकमे का आपदा प्रबंधन विभाग में विलय करने का विरोध शुरू हो गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ 13 दिसंबर को सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर हाथों में उल्टे झाड़ू और काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन करेगा। इसके बाद उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार, महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद ने कहा कि सरकार के साथ 29 अक्तूबर को कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी। उनकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई। सरकार ने बीते दिनों अग्निशमन महकमे का विलय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में कर दिया। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है, इस महकमे को पहले की तरह शहरी स्थानीय निकाय विभाग में ही रखा जाना चाहिए। वर्तमान में कार्यरत 1539 पे-रोल व आउटसोर्सिंग पॉलिसी के फायरमैन, फायर चालक व फायर ऑपरेटर को 58 साल तक रोजगार सुरक्षा गारंटी देने की बात खुद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर ने कही थी। विलय के फैसले के बाद कर्मचारी चिंतित हैं। सरकार 13 दिसंबर तक अपने फैसले से पीछे नहीं हटती तो 14 दिसंबर को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर बड़े निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रदेश भर के तमाम कर्मचारी मुख्यमंत्री के करनाल निवास का घेराव भी कर सकते हैं। सरकार फिर भी नहीं मानती तो नगरपालिका व अग्निशमन विभाग के 40,000 कर्मचारी दोबारा से हड़ताल पर बैठने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें