फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर के आंगन में की जा रही थी अफीम की खेती, सीएम फ्लाइंग ने 75 पौधे किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला/रायपुररानी। रायपुररानी के गांव ठंडयो में घर के आंगन में अफीम की खेती करने मामला सामने आया है। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर अफीम के 75 पौधे बरामद किए हैं। सीएम फ्लाइंग ने रायपुररानी पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। सीएम फ्लाइंग को अफीम के करीब 75 पौधों में 258 फूल लगे मिले हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगपाल सिंह ड्राइवर है। वह अपने घर के आंगन में अफीम के पौधे लगाकर खेती करता है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आंगन में अफीम के पौधे लगे थे। उनको चादर से ढका गया था। पुलिस ने आरोपी जगपाल के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही पिंजौर पुलिस ने अफीम की खेती का खुलासा किया था। सीएम फ्लाइंग की टीम में एसआई राजेश कुमार के साथ एसआई सुशील कुमार, एएसआई संजय कुमार और एचसी वीरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें