फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैक तंबाकू की बिक्री पर ऑपरेशन कवच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्कूलों में बच्चों के नशीले पदार्थों के सेवन की घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने जिले में सात दिवसीय ऑपरेशन कवच शुरू किया है। शनिवार को दूसरे दिन पंचकूला, कालका और पिंजौर में औचक जांच व तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास कूल लिप, रोलिंग पेपर और प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री की जांच की। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सैकड़ों पैकेट कूल लिप, रोलिंग पेपर के बड़े डिब्बे और अन्य पदार्थ बरामद हुए। पंकज नैन ने अभिभावकों व शिक्षकों से बच्चों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें