फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसडीएच कालका की ओपीडी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। गर्मी के मौसम के चलते सब डिविजनल हॉस्पिटल में ओपीडी का समय बदला गया है। अब बुधवार 21 मई से ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे का कर दिया गया है। रविवार को ओपीडी बंद रहती है, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहती हैं। इससे पहले ओपीडी का समय सुबह 9 से 3 बजे तक का था। एसडीएच कालका के एसएमओ डाॅ. राजीव नरवाल ने बताया कि गर्मी से जुड़ी बीमारियों से जुड़े अस्पताल में रोजाना 700 से 750 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी। इमरजेंसी में रोजाना अलग-अलग डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। यहां आने वाले मरीजों को 24 घंटे सेवाएं मिलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीन शिफ्टों में इमरजेंसी सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें