फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओपी सिहाग बने जजपा के पंचकूला जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पंचकूला के वरिष्ठ नेता ओपी सिहाग को जजपा जिला पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिहाग पहले जजपा पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

जजपा का जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद सिहाग को लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के बधाई संदेश आ रहे हैं।सिहाग के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राजेश निषाद, केसी भारद्वाज, सतबीर धनखड़, जसबीर जस्सी, सुरिंदर चड्ढा आदि ने उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय इकाई को भंग कर दिया था। अब पार्टी की ओर से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने सभी 22 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जजपा पंचकूला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। सबके सहयोग से पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

सिहाग ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा से सक्रिय करने के साथ-साथ नए युवा कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में जोड़ा जाएगा।





जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने जजपा पंचकूला के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें