फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-14 की निमार्णाधीन बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई प्रदीप की मौत। फाइल फोटो - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
सेक्टर-14 में निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करने सहित युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में युवक की मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान गांव अभयपुर निवासी प्रदीप (22) के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया की शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रदीप वेल्डिंग का काम करने इमारत की पांचवीं मंजिल पर चढ़ा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां से पांव फिसलने के कारण वह नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें