फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खड़ग मंगौली में तूड़ी कांटा के समीप मकान में रहने वाले एक युवक मनीष (23) ने वीरवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने लोहे की गाडर से फंदा लगाकर सुसाइड किया। लोगों से सूचना मिलने पर सेक्टर-7 चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल सेक्टर-6 ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मनीष के कपड़ों समेत घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका। शुरूआती पुलिस जांच में पता लगा कि मनीष मानसिक रूप से परेशान था। चौकी इंचार्ज मोहन ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाने हैं। उनसे पूछताछ के बाद ही मनीष के खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें