फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गाड़ी का शीशा तोड़ एक लाख रुपये और तीन डेबिट कार्ड उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। मेन बाजार स्थित एमडीपीसी सुपर मार्केट की पार्किंग में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये और डेबिट कार्ड चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंशुल सहगल ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में रहता है। रविवार शाम को वह अपनी कार में सवार होकर एमडीपीसी सुपर मार्केट कालका घर का सामान खरीदने आया था। सामान की खरीदारी कर वह वापस आया तो देखा कि गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ है। गाड़ी में रखे बैग से एक लाख रुपये नकद, तीन डेबिट कार्ड और पर्स गायब था। चोरी की यह घटना सुपर मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस टीम ने भी जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें