फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थार का शीशा तोड़कर एक लाख सहित अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर खड़ी थार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने थार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल के चंबा निवासी दिव्यांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 तारीख को अपने जानकार सुरजीत और शबनम के साथ पावंटा साहिब स्थित हिमाचल प्रदेश की यूनिवर्सिटी से डेंटल की डिग्री लेने घर से निकले थे।
विज्ञापन

7 जनवरी की सुबह वह पंचकूला पहुंचे और वहां स्टे किया। 7 जनवरी की रात तीनों सेक्टर-5 के मॉब क्लब गए और अपनी गाड़ी क्लब के बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 11 बजे क्लब से बाहर आए तो गाड़ी का शीशा टूटा था। गाड़ी के भीतर रखे तीनों बैग गायब था। बैग में कपड़े, डॉक्यूमेंट्स, एक लाख रुपये सहित कई सामान मौजूद थे। शुरूआत में उन्होंने क्लब के आसपास मौजूद लोगों से गाड़ी का शीशा तोड़ने वाले के बारे में पूछा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने सेक्टर-5 के क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें