फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम धोखाधड़ी,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। भारतीय खाद्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 8 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता फूलचंद निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि वह एचएमटी फैक्टरी से सेवानिवृत्त है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा राजन, बेटी मोनिका नौकरी की तलाश कर रहे थे। उसकी पत्नी को महिला सुनीता निवासी हनुमान गली पिंजौर ने बताया कि उदय प्रताप सिंह जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश जोकि फिलहाल खुराना कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। तुम अपने बच्चों को नौकरी लगवाने के लिए उससे बात कर लो। उसकी पत्नी ने जब उदय प्रताप से बात की तो उसने उसकी पत्नी को झांसे में लेकर लड़के को भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के लिए 37 हजार रुपये और बेटी मोनिका को लगवाने के लिए 25 हजार रुपये ले लिए। इसके करीब तीन महीने के बाद भी आरोपी ने न तो पैसे वापस किए और न ही उसके बच्चों को नौकरी लगवाई।
विज्ञापन

उसके अलावा आरोपी उदय प्रताप ने पिंजौर के ही तरनदीप से 5 हजार और उसी के रिश्तेदार प्रिंस से भी 40 हजार रुपये नौकरी लगवाने नाम पर ऐंठ लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें