फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, दो संक्रमित, रिकवरी रेट 98.48 फीसदी हुआ

विज्ञापन
कोरोना टेस्ट करते डॉक्टर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना से सोमवार को हरयोली निवासी एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमण के दोनों मामले पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना की रिकवरी दर अब 98.48 फीसदी हो गई है। खास बात यह है कि सोमवार को सैंपलिंग के दौरान कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह दोनों ही मामले रविवार के सैंपलों से चिह्नित हुए हैं। दोनों ही मामले पंचकूला सेक्टर-11 के हैं। इसमें एक 14 वर्षीय किशोर जबकि दूसरा 74 वर्षीय वृद्ध है। अब तक जिले में संक्रमण के कारण 371 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से जिले में 40183 लोग प्रभावित भी हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30528 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30066 है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 449 लोगों के सैंपल लिए थे। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 356693 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें