फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। करंट लगने से धर्मपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार वर्मा (35) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से जिला सुल्तानपुर (यूपी) का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शाम साढ़े 6 बजे संदीप अपने घर पर ड्रिल मशीन ठीक कर रहा था कि मशीन ठीक करते समय अचानक संदीप को करंट लग गया। संदीप को तुरंत पिंजौर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देेखते हुए उसे कालका के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। कालका अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें