फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर,एक की मौत और दूसरा घायल

विज्ञापन
पिंजौर: अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक रिशित - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
अमरावती एनक्लेव में स्कूटी सवार दो किशोरों को कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा नाबालिग अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल किशोर के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रिशित (16) अमरावती विद्यालय में 11वीं का छात्र है। शनिवार शाम करीब 7 बजे उसका बेटा अपने दोस्त कृष पोदार (16) निवासी लोटस ब्लॉक अमरावती एनक्लेव के साथ स्कूटी पर सवार होकर अमरावती स्थित सिटी सेंटर गए हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा रिशित और कृष स्कूटी पर वापस घर की ओर आ रहा थे, इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका बेटा रिशित और कृष सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और दोनों की गंभीर हालात देखते हुए उन्हें पंचकूला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कृष पोदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका बेटा रिशित निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304, 427 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कृष पोदार के दोस्त ध्रुव भट्ट ने बताया कृष की मौत से सभी दोस्त और अध्यापक दुखी हैं उसने बताया कि कृष पोदार पढ़ाई में बहुत अच्छा था। इसके अलावा उसने बताया कि सभी दोस्त रिशित के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पिंजौर: मृतक कृष पोदार की फाइल फोटो- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें