फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना पंचकूला के लाइट प्वाइंट से आगे स्लिप रोड पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आरोपी चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक रोक नीचे उतरकर देखा और उसके बाद फिर से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल को सिविल अस्पताल-6 ले जाया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर घायल को जीएमसीएच-32 रेफर किया गया, जहां डॉक्टरी जांच में उन्हें मृत पाया गया। मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम नेपाल, डॉ. आरे भयागजंग, जाऊ पोखरा माथा गडी-1 व फिलहाल चंडीमंदिर कैन्ट के सेक्टर-बी निवासी धन बहादुर के रूप में हुई है। हादसे के समय धन बहादुर का बेटा सुनील थापा उनके पीछे अलग साइकिल से आ रहा था। सुनील थापा ने हादसा होते हुए और आरोपी ट्रक चालक को मौके से फरार होते देखा। हालांकि आरोपी के फरार होने से पहले वह उसके ट्रक का नंबर (एचपी52बी-1137) नोट कर चुका था। सुनील थाला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को उसके ट्रक नंबर सहित शिकायत दी। थाना-5 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर नोट किए गए ट्रक नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें