फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले का आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी पिंजौर निवासी 25 वर्षीय देवराज है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी पंडिताई का काम करता है। आरोपी ने जून माह में जिस दिन शर्मनाक करतूत की, उस दिन उसे पीड़िता की मां ने उसे घर पर पूजा-पाठ के लिए बुलाया था। उस दौरान पीड़िता की मां घर की छत पर गई तो आरोपी ने बच्ची को अकेली देख उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके अलावा आरोपी ने बच्ची को किसी को कुछ नहीं बताने की बात कहकर धमकियां भी दी। पूजा-पाठ खत्म होने पर आरोपी वहां से चला गया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को आरोपी की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में पोक्सो व छेड़छाड़ के तहत केस दर्ज किया, इसके बाद से पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने के लिए प्रयासरत थी लेकिन कामयाबी शनिवार को मिल सकी। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें