फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रुपये छीनकर भाग रहे एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुढ़नपुर में एक युवक से रुपये छीनकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय राजीव काॅलोनी निवासी के रूप में हुई है। बुढ़नपुर निवासी मोहम्मद नफीज ने शिकायत में बताया कि वह कबाड़ी के पास काम करता है। शनिवार दोपहर को वह मोहित कबाड़ी के पास वाली गली में खड़ा होकर अपने रुपये गिन रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और उसको मारने लगे। इसके बाद आरोपी उसके हाथ से रुपये छीनकर भाग गए। जब वे भाग रहे थे तो आगे गली बंद थी। एक आरोपी तो मौके से भाग गया जबकि वहां खड़े लोगों ने दूसरे आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें