पंचकूला। जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त की हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी भागने की फिराक में था, तभी क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम ने रामगढ़ बस स्टैंड से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापा मार रही है। सब इंस्पेक्टर सौरभ रावत ने बताया कि आरोपी का नाम सेवाराम उर्फ रॉकी है। हत्या करने के बाद वह रामगढ़ बस स्टैंड से भागने के फिराक में था।