फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग से 22 लाख रुपये ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-17 निवासी बुजुर्ग से 22 लाख रुपये ठगने के एक आरोपी को सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार जिला कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुमित गरीब लोगों के एकाउंट को 1500 से दो हजार रुपये में खरीदकर आगे पांच हजार रुपये में बेच देता था। आरोपी ने 20 एकाउंट बेचे थे। इस मामले में अभी पुलिस को मास्टर माइंड की तलाश है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17 निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 फरवरी 2024 की दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताकर लोगों की आर्थिक सहायता करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए उसने बुजुर्ग के बैंक खाते में 4.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसका मैसेज भी आरोपी ने भेज दिया। आरोपी ने आकाश नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में मेडिकल इमरजेंसी के लिए तीन लाख रुपये जमा करवाकर बाकी अपने पास रखने को कहा। कहे अनुसार बुजुर्ग ने पैसा जमा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूएसए में रहने वाले उसके दोस्त के बैंक खाते में मेडिकल इमरजेंसी के लिए सात लाख रुपये जमा करवाने को कहा। बुजुर्ग ने अपने बैंक खाते से कहे अनुसार जमा करवा दिया। उसके बाद बुजुर्ग से उसी दोस्त का वीजा लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये जमा करवाने को कहा तो बुजुर्ग ने जमा करवा दिया। बुजुर्ग ने जब आरोपी से जमा करवाया हुआ पैसा वापस करने को कहा तो आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही उनके बैंक खाता में पैसा ट्रांसफर कर देगा। भरोसे में आकर बुजुर्ग से आरोपी ने 22 लाख रुपये ठग लिए। पैसा वापस नहीं आने पर बुजुर्ग ने अपने परिजनों को मामले के बारे में बताया तो धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें