फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला से बैग छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 में महिला से बैग छीनने के मामले में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक नेगी सेक्टर-15 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी ज्योति गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद करके मनीमाजरा से अपने घर सेक्टर-10 जा रही थी। जब वह सेक्टर-9 पहुंची तो स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वह स्कूटी को पैदल ही लेकर जाने लगी। जब वह सेक्टर-10 में मकान नंबर-1193 के पास पहुंची तो पीछे से स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। उनमें से स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने उसका बैग छीन लिया। बैग में करीब 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें