ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज का पर्व
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। बरवाला क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, कई भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचे और उनसे तिलक करवाया। पर्व को लेकर घरों में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। गांव बतौड़ के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी लक्ष्मण दास ने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान को बनाए रखने का संदेश देता है।