संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में ट्यूशन सेंटर का पता पूछने के बहाने एक झपटमार महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, पांवटा साहिब निवासी दिशा ने बताया कि वह सेक्टर-19 निवासी अपनी ननद प्रीति के घर पर आई हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सेक्टर-19 पंचकूला मेंं एक्टिवा चलाना सीख रही थी। उसी दौरान दो युवक बाइक पर आए। एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास पहुंचा और ट्यूशन सेंटर का पता पूछने लगा। महिला ने लड़के से कहा कि उन्हें नहीं पता। इतने में आरोपी ने उनके गले से सोने की चेट झपट ली। उसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।