फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओल्ड एज होम बुजुर्गों को सुपुर्द, 184 के रहने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों को सौगात देकर सेक्टर-27 में नगर निगम द्वारा निर्मित ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस ओल्ड एज होम में 92 कमरे हैं। इसमें 184 लोगों के रहने की व्यवस्था है। इस 8 मंजिला भवन में लिफ्ट, किचन और एक आदर्श भवन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इस भवन में तीन हजार रुपये के मासिक किराए पर कमरा मिलेगा।
विज्ञापन

भवन में 100 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर कुलभूषण गोयल के नगर निगम महापौर के रूप में आज 3 वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता और कुलभूषण गोयल ने निगम के 52 सफाई मित्रों, माली, इलेक्ट्रिशियन और अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और 2100-2100 रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सुद, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुनीत सिंगला, जय कौशिक, सोनिया सूद, संदीप सोही, सोनू बिडला, सलीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें